बन जा तू हिन्दुस्तानी

बन जा तू हिन्दुस्तानी

Here goes a poem, after a very long time. Opening up on the need of the moment now, awareness against the corona virus.

Also follow me on FacebookInstagramTwitterQuoraTumblr and Pinterest and also subscribe to the newsletter to get the latest updates. You can also drop me a message on any platform to give your reviews.

 

बन जा तू हिन्दुस्तानी

ना हिंदुत्व ना दिखा तू मुसलमानी
अब समय है, बन जा तू हिन्दुस्तानी

अब वक़्त है रहने का साथ,
नहीं है कोई धरना करने की बात।
आज तक जिसका सोचा न था वो नज़ारा दिखा,
अपने रक्षकों का सम्मान पूरे देश ने साथ रखा।
तो चलो ना, इस मान को और आगे बढ़ाते हैं,
सबसे दूरी रख कर, उनका काम आसान करवाते हैं।
घर से बेकार में निकल कर मत करना तुम नादानी,
अब समय है, बन जा तू हिन्दुस्तानी।

विश्व में फैली ये बड़ी महामारी है,
हम सब जानते हैं कि समस्या भारी है,
तो चलो ना सब उपाय अपनाते हैं,
और इस बीमारी को दुनिया से भगाते हैं।
हम रखेंगे सफाई और सामाजिक दूरी,
आज से ये कसम खाते हैं।
हम सबकी सुरक्षा पर है सरकार की निगरानी,
अब वक़्त है, बन जा तू हिन्दुस्तानी।

 

You might also like – DO YOU KNOW

 

समय “कूल डूड” बनने का नहीं समझदार होने का है,
समय सब्र रखने का, ना कि उसे खोने का है।
तो चलो ना हम अपनी संस्कृति अपनाते हैं,
हाय, हेल्लो छोड़कर नमस्ते पर आते हैं,
और अपने भारत देश को
एक बार फिर से विश्व गुरु कहलवाते हैं।
ये सब है आसान, इसमें क्या है परेशानी,
अब वक़्त है, बन जा तू हिन्दुस्तानी।

क्या तुम्हें याद है कि कभी ऐसा हुआ हो,
जब पूरे संसार ने मिलकर सिर्फ एक की दुआ हो।
तो चलो ना हम भी उनमें मिल जाते हैं,
कलाकारों को छोड़कर अपने रक्षकों का मान बढ़ाते हैं,
और सफाईकर्मियों को भी उनकी एहमियत बताते हैं।
डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस, सफाईकर्मी, इन सभी की है ये मेहरबानी,
अब वक़्त है, बन जा तू हिन्दुस्तानी।

विश्व गुरु है भारत अपना, क्यों ये भूल गए हम,
नकल दूसरो की करके खुद से दूर हुए हम।
तो चलो ना हम वापस अपनी जड़ों पर जाते हैं,
पश्चिमी सभ्यता छोड़, अपनी संस्कृति उन्हें सिखाते हैं,
और जो हमारे पूर्वजों ने सिखाया,
वो जीने का तरीका उन्हें बताते है।
जीवन जीने की पूर्ण कला हमसे ही सब ने थी जानी,
अब वक़्त है, बन जा तू हिन्दुस्तानी।

So how was it? Do share with everyone if you liked it.

 

Connect With the Writer

Instagram – @aaditya_sir

Facebook – @aadisharmasfictions

Twitter – @writeradi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top